मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

हरियाणा सरकार खेलों को बढावा देने के लिए प्रतिबद्घ : कैबिनेट मंत्री गंगवा

On: May 3, 2026 1:47 PM
Follow Us:

हिसार, 01 मई।
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने खेलों के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए क्षेत्र में 24 स्थानों पर खेल नर्सरियों की स्थापना को मंजूरी दिलवाई है। यह कदम क्षेत्र के युवाओं और उभरते खिलाडिय़ों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।


उन्होंने बताया कि बरवाला के वार्ड नंबर 14 में हनुमान अखाड़ा सोसायटी के लिए कुश्ती की नर्सरी स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। एक खेल नर्सरी न्याणा में स्थापित की जाएगी। इसके अलावा राजीव गांधी स्टेडियम धांसू में बॉक्सिंग तथा एथेलेटिक्स की अलग-अलग नर्सरियां स्थापित की जाएंगी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

इसी प्रकार से गांव अलीपुर में खो-खो, राजकीय हाई स्कूल गांव रायपुर में कुश्ती, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा में हैंडबॉल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कैंट में बॉक्सिंग तथा हैंडबॉल की अलग-अलग नर्सरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सातरोड खुर्द में हैंडबॉल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सातरोड में हैंडबॉल, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल सरसोद-बिछपड़ी में योगा, बरवाला के वार्ड नंबर 12 के राजकीय स्कूल में आर्चरी, ग्राम पंचायत लाडवा में हैंडबॉल, ग्राम पंचायत सरसोद में कबड्डी, बहबलपुर में योगा, ग्राम पंचायत ढाणी खान बहादुर में एथलेटिक्स, ग्राम पंचायत डाबड़ा में एथलेटिक्स, ग्राम पंचायत मैय्यड़ में रॉईंग, न्याणा में एथलेटिक्स, लाडवा में कबड्डी, जेबरा में कबड्डïी, भिवानी रोहिल्ला में कबड्डी तथा कैमरी में योगा की नर्सरी स्वीकृत की गई है।


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन सभी खेल नर्सरियों में योग्य एवं प्रशिक्षित कोचों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि खिलाडिय़ों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण उनके घर के समीप ही उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को समान अवसर प्रदान करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह को गोली लगने से मौत मामले में अम्बाला एसपी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए


उन्होंने आगे कहा कि खेल नर्सरियों की स्थापना से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। साथ ही, यह पहल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल नर्सरियों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक नर्सरी में आवश्यक खेल सामग्री, मैदान और बुनियादी ढांचा उपलब्ध हो।

जिला में 18 परीक्षा केंद्र, 6436 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment