झज्जर, 16 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर चल रहे समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं का तत्काल निवारण हो रहा हैं
समाधान शिविरों के क्रम में गुरुवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर आमजन के लिए भरोसेमंद मंच
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
अधिकारी जन शिकायतों का जल्द करें निवारण : डीसी
शिविर के दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।
बेरी,बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी लगाए गए समाधान शिविर
डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन आगे भी नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करेगा।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, डीडीपीओ निशा तंवर,एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल, कष्ट निवारण समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल निपटान के निर्देश
On: July 16, 2026 6:02 PM





