मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

हड़ताल के चलते  नगर परिषद व फायर कार्यालय परिसरों में धरने प्रदर्शन पर रोक

On: May 4, 2026 5:11 PM
Follow Us:

झज्जर, 04 मई। जिलाधीश  स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने शहरी स्थानीय निकाय से जुड़े कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर नगर परिषद झज्जर एवं फायर कार्यालय परिसर में उत्पन्न संभावित कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नगर परिषद झज्जर के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सार्वजनिक सेवाओं में व्यवधान, सरकारी संपत्ति को नुकसान तथा शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। आदेश के तहत नगर परिषद एवं अन्य सरकारी परिसरों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी, जुलूस, टेंट लगाना या किसी भी प्रकार की विरोध गतिविधि पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी-डंडे, ज्वलनशील पदार्थ आदि लेकर चलने पर भी सख्त रोक लगाई गई है। आदेशों का उल्लंघन करने पर  भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

नया सफर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी बस संचालकों की बैठक आयोजित

Leave a Comment