मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत को लेकर कार्यशाला आयोजित

On: May 7, 2026 11:13 AM
Follow Us:

रोहतक, 6 मई : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया की अध्यक्षता में स्थानीय न्यायालय परिसर में पैनल अधिवक्ताओं, राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा न्यायालय में कार्यरत न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी संबंधित विभागों एवं नागरिकों का आह्वïान किया कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने लंबित मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान करवायेंं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण


जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कार्यशाला में उपस्थितगण को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर उनका सहमति से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि न्याय प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाकर लोगों को शीघ्र न्याय दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार समाधान समारोह के रूप में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष लोक अदालत आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इस विशेष लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों को शामिल कर फ्री काउंसिलिंग एवं समझौता बैठकों के माध्यम से सहमति से निपटाया जाएगा।

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण


रोहतक जिला में इसके लिए लगभग 190 मामलों की पहचान की गई है। इस संदर्भ में बीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक मुनादी कराकर संबंधित याचिकाकर्ताओं एवं उत्तरदाताओं को सूचित करें, ताकि वे निर्धारित तिथि पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रोहतक के कार्यालय में उपस्थित होकर अपने मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा कर सकें। अधिक जानकारी के लिए आमजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रोहतक के हेल्पलाइन नंबर 01262-257408 पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

नया सफर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी बस संचालकों की बैठक आयोजित

Leave a Comment