मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

उपायुक्त ने मंडी का दौरा कर भंडारण, पैकिंग तथा उठान कार्यों की समीक्षा की

On: May 7, 2026 2:31 PM
Follow Us:

हिसार, 06 मई।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को हिसार अनाज मंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया, फसल उठान, भंडारण व्यवस्था, सफाई एवं अन्य सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव भारत शर्मा ने उन्हें अवगत करवाया गया कि हिसार और हांसी जिले की अनाज मंडियों में अभी तक 6.88 लाख मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है।

राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत को लेकर कार्यशाला आयोजित

इसमें 5.16 लाख मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। स्थानीय अनाज मंडी, नजदीक सेक्टर 14 में 2 लाख 9 हजार 494 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 1 लाख 55 हजार 379 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है। बाकी बची गेहूं का लगातार उठान किया जा रहा है। अधिकतर गेहूं शेड के नीचे या कट्टों में पैक की जा चुकी है। आढ़तियों के पास उपलब्ध तिरपाल के अलावा लगभग 100 तिरपाल अतिरिक्त दिए जा चुके हैं। इस प्रकार से अभी यदि मौसम खराब भी होता है तब भी गेहूं का नुकसान नहीं होगा।

30 मई तक जनगणना के प्रथम चरण का कार्य करें पूर्ण :- जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन


उपायुक्त ने अधिकारियों को फसल उठान के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत की फसल समय पर मंडियों से उठाई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और मंडियों में अनाज का अनावश्यक जमाव न हो। उन्होंने मंडी प्रशासन को निर्देश दिए कि उठान प्रक्रिया को तेज और सुचारू बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में श्रमिकों, वाहनों और अन्य संसाधनों की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मौसम की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए अनाज के सुरक्षित भंडारण, उचित पैकिंग और ढुलाई की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

पीएम मोदी के नेतृत्व बंगाल और असम में  भाजपा की शानदार विजय


इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हड़ताल के चलते  नगर परिषद व फायर कार्यालय परिसरों में धरने प्रदर्शन पर रोक

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment