मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

लीड बैंक कार्यालय में टीबी जागरूकता कार्यक्रम और स्क्रीनिंग कैंप आयोजित

On: May 7, 2026 6:38 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 7 मई— 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लीड बैंक कार्यालय, गुरुग्राम में टीबी जागरूकता कार्यक्रम और टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सिविल सर्जन (टीबी) डॉ. योगेंद्र सिंह ने की। यह कार्यक्रम लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिस के सहयोग से कैनरा बैंक के एजीएम और एलडीओ विनोद बजाज के समन्वय में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

कार्यक्रम का संचालन जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर पूनम और डीपीसी मनीषा द्वारा किया गया। इसमें गुरुग्राम के विभिन्न बैंकों के लगभग 50 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को टीबी के दस सामान्य लक्षणों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि टीबी मरीज की सूचना देने पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। टीबी मरीजों को उपचार पूरा होने तक हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम में टीबी मरीजों के परिवार के सदस्यों के लिए टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) और निक्षय मित्र योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने टीबी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच कराने की अपील की।

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

कैंप में टीबी स्क्रीनिंग और जांच के अलावा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी), हीमोग्लोबिन और एचआईवी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कैंप में कुल 110 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, जिनमें 98 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान 74 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए, जिनमें 10 मामलों में असामान्य रिपोर्ट सामने आई। इसके अलावा 89 लोगों की बीपी जांच और 9 लोगों की रैंडम ब्लड शुगर जांच की गई।

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

नया सफर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी बस संचालकों की बैठक आयोजित

Leave a Comment