मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने गांव धिंगतानिया में भरा 72वां भात

On: May 22, 2026 9:31 PM
Follow Us:

सिरसा। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत आज गांव धिंगतानिया में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में भात भरने की रस्म अदा की गई। ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में भरा गया यह 72वां और अकेले धिंगतानिया गांव का छठा भात है।

26 मई को मंडल रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला


गांव धिंगतानिया निवासी स्वर्गीय श्री राजेंद्र जी और मीरा देवी की सुपुत्री किरणा के विवाह के उपलक्ष्य में ट्रस्ट के सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर परंपरागत तरीके से भात की रस्म पूरी की और बेटी को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मनीष सिंगला ने कहा कि माता सुशीला देवी, श्याम प्रभु खाटू नरेश और पितृ देवों की कृपा से संस्था लगातार इस तरह के सेवा कार्यों में संलिप्त है। मनीष सिंगला ने कहा कि बेटियां पैदा नहीं होती बल्कि अवतरित होती हैं। उनकी स्वर्गीय माताश्री सुशीला देवी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए यह भार भरने की मुहिम शुरू हुई। बेटियों के सिर पर जब हाथ रखते है तो ऐसा महसूस हैं जैसे माता श्री के चरणों में प्रणाम कर रहे हो। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए पूर्व सरपंच कुलबीर सिंह और बलबीर सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित परिजनों ने भी ट्रस्ट का धन्यवाद करते हुए इस सामाजिक पहल की सराहना की। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया इत्यादि मौजूद थे।

जनसुनवाई में मंत्री रणबीर गंगवा ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सुई में स्कूली बच्ची का स्वास्थ्य जांचा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment