मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटान को लेकर प्रशासन सजग : डीसी

On: May 24, 2026 6:08 PM
Follow Us:

झज्जर, 23 मई।  डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। अधिकारी शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप बुलाकर उसकी समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। 

डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

बार बार रिओपन होने वाली शिकायतों का स्थाई समाधान किया जाए।

  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की समाधान करते हुए तुरंत पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसमस्याओ के शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समीक्षा बैठकों के माध्यम से कार्यों की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित करें ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

*बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद*

इस अवसर डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल,एसडीएम बादली विशाल कुमार,सीटीएम रितु बंसीवाल,सीएमजीजीए खुशी कौशल,एसीपी अनिरुद्ध चौहान,डीआरओ मनवीर सिंह,डीडीपीओ निशा तंवर,डीईओ रतिंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यूओ रेणुबाला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

एचवीपीएन के 220 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-72 में तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ सिस्टम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment