मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

प्रत्येक शिकायत का तत्काल निपटारा करें अधिकारी : डीसी वर्षा खांगवाल

On: May 26, 2026 4:01 PM
Follow Us:

झज्जर, 25 मई। डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में जिलाभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, इंतकाल, बिजली बिल, राशन कार्ड, आय संशोधन तथा राजस्व विभाग से संबंधित 9 शिकायतें प्राप्त हुई।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं पर सुनवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए अविलंब समाधान सुनिश्चित करें।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा


डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण शासन -प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि  आमजन की समस्याओं का घर द्वार के समीप निवारण हो,इसके लिए  जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन शिविरों में अपनी शिकायत रख सकते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे


इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट, सीटीएम रितु बंसीवाल, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद, डीडीपीओ निशा तंवर, जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति के गैर सरकारी  सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment