मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

On: May 27, 2026 4:03 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 27 मई — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू  ट्रेन हरियाणा को दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो भारत को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य उन्मुख सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान दिलाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल निरंतर आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन मिलना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार प्रदेश को भविष्य की तकनीकों और आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा जींद-सोनीपत बीच  10 कोच वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डीपीआरएस 1200 किलोवाट डेमू ट्रेन के संचालन को मंजूरी प्रदान की गई है। यह ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से संचालित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हरियाणा को देश में स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक रेल परिवहन तकनीक का अग्रणी केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन आधारित ट्रेनें भविष्य के परिवहन का मजबूत आधार बनेंगी। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि ग्रीन एनर्जी और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, तकनीक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा यह परियोजना प्रदेश के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि  इससे हरियाणा में औद्योगिक विकास, निवेश, तकनीकी नवाचार और आधुनिक रेल नेटवर्क को नई गति मिलेगी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से नई तकनीक आधारित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और हरियाणा इस परिवर्तन का अग्रणी भागीदार बनकर उभर रहा है। 

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment