मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

 क्रीड विभाग से संबंधी शिकायतों का करें शीघ्र समाधान ताकि सरकार की योजनाओं का समय पर मिल सकें लाभ: डीसी

On: June 19, 2026 3:34 PM
Follow Us:

भिवानी, 19 जून। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने क्रीड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का शीघ्र समाधान करें ताकि पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सकें।
डीसी श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकांश जनकल्याणकारी योजनाएं परिवार पहचान पत्र से जुड़ी हुई हैं, इसलिए इसमें दर्ज त्रुटियों का समय रहते समाधान होना आवश्यक है, ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
वहीं समीक्षा बैठक में चंडीगढ़ मुख्यालय से खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के आयुक्त एवं सचिव जेगणेशन ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2024-25 के लंबित एवं री-ओपन मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पेंडिंग शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जाए।
बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी हरबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादियान, डीईओ निर्मल दहिया, डीएफएससी अपार तिवारी, डीडीए डॉ. विनोद फोगाट, डीआरओ सुरेश कुमार भोरिया, जनस्वास्थ्य विभाग से एसई सुनील रंगा, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता वैभव जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नीट के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, भ्रामक प्रचार फैलाया तो होगी कार्रवाई

शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण कार्य सुनिश्चित करें बीएलओ : डीसी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment