मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) : मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने के लिए जिला में चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम : एडीसी सोनू भट्ट

On: June 24, 2026 6:30 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 24 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुग्राम जिला में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची सत्यापन, नए मतदाता पंजीकरण तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ओएनजीसी के 39 करोड़ रुपये के सीएसआर सहयोग से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुविधाएं होंगी सशक्त, आठ नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा

एडीसी सोनू भट्ट जोकि जिला विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी भी है, ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एमएसएमई विभाग, गुरुग्राम रोडवेज, पशुपालन विभाग तथा विभिन्न विद्यालयों द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुग्राम रोडवेज द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों एवं आमजन को एसआईआर-2026 के बारे में जानकारी दी गई। वहीं जिला रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम की टीम ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया।

हरियाणा में 2027 तक 2.22 लाख रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य – अनिल विज

उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ खेड़ी में निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवादा फतेहपुर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाता की भूमिका और मतदाता सूची के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों ने किया अग्रोहा मेडिकल का दौरा

एडीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान आगामी 14 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जागरूक और सक्रिय नागरिक ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

जियोसावन ने लॉन्च किया ‘म्यूजिक प्रोफाइल’, यूजर्स दे सकेंगे अपनी ‘म्यूजिक पर्सोना’ को नई पहचान

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ओएनजीसी के 39 करोड़ रुपये के सीएसआर सहयोग से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुविधाएं होंगी सशक्त, आठ नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा

हरियाणा में 2027 तक 2.22 लाख रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य – अनिल विज

सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों ने किया अग्रोहा मेडिकल का दौरा

जियोसावन ने लॉन्च किया ‘म्यूजिक प्रोफाइल’, यूजर्स दे सकेंगे अपनी ‘म्यूजिक पर्सोना’ को नई पहचान

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: क्या हमारे बच्चों की सुरक्षा सिर्फ खबर बनकर रह जाएगी?

Leave a Comment