मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

नशा निरोधक दिवस पर नशा मुक्ति एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: June 26, 2026 8:55 PM
Follow Us:

सिरसा, 26 जून।
जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन कुमार के निर्देशानुसार, जिला नागरिक अस्पताल के एड्स विभाग द्वारा विश्व नशा निरोधक दिवस के अवसर पर, अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एड्स विभाग से आईसीटीसी काउंसलर कमल निर्वाण ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन कुमार ने की। इस कार्यक्रम में एएनएम नर्सिंग स्कूल एवं लार्ड शिव नर्सिंग कॉलेज छात्राओं ने अस्पताल परिसर में एक नशा मुक्ति एवं एड्स जागरूकता रैली निकाली, जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
कार्यक्रम में आयु ज्योति,आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के छात्र छात्राओं द्वारा नशे एवं एड्स पर एक बेहतरीन लघु नाटिका का मंचन किया गया, इसके साथ साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन  ने नशे से मनुष्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों, एवं  दुष्प्रभावों, संक्रमित सुई,सिरिंज के इस्तेमाल से होने वाली लाइलाज बीमारी एचआईवी /एड्स के कारण, लक्षण, उपचार के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ साथ प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ राम किशन दहिया ने जीवन में खेलो और स्वास्थ्य की महत्ता, एवं जिला तंबाकू ऑफिसर डॉ अभिजीत ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में सभी से जानकारी सांझा की। कार्यक्रम में जिला सिरसा  नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड से सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने नशे को समाज से दूर करने में पुलिस की भूमिका, नशे से ग्रसित मरीजों के इलाज करवाने, नशे में लिप्त पैडलरों पर पुलिस की कार्यवाही के बारे में विस्तार से सभी को अवगत करवाया।
कार्यक्रम में एक नशामुक्त एवं एड्स मुक्त भारत का हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम को आयुज्योति,आयुर्वेदिक संस्थान,जोधपुरिया के प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र, डॉ कुलदीप एवं पूरी नाटक मंडली सदस्यों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। इस कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन डॉ राजेश चौधरी, डॉ .डॉली, जिला एड्स एवं टीबी अधिकारी डॉ प्रतीक, जिला सेवा विधि प्राधिकरण से अनीता रानी एवं साथी, जिला जनसंपर्क अधिकारी राम नाथ, काउंसलर शर्मिला, अर्श काउंसलर कमल कक्कर,सामाजिक कार्यकर्ता बलविंदर सिंह, नेत्र काउंसलर राहुल एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में आईटीआई दाखिले के लिए 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

बुढपुर में जैव विविधता पार्क व अमृत सरोवर का मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment