मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

एसएसआईआर अभियान में बीएलओ का सहयोग करें नागरिक, एन्यूमरेशन फॉर्म जल्द से जल्द भरकर बीएलओ को दें : उपायुक्त महेंद्र पाल

On: June 29, 2026 8:15 PM
Follow Us:

हिसार, 30 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में ड्यूटी पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का पूरा सहयोग करें तथा उन्हें आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।

उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने या गलत जानकारी को दूर करने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण अवसर है। नागरिकों को चाहिए कि वे बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें तथा सभी आवश्यक जानकारियां सही एवं स्पष्ट रूप से दर्ज करें।

आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक सरोकारों के कार्य करें ग्रामीण : डीसी

महेंद्र पाल ने बताया कि जिले के सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करवाए गए हैं तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें भरवाकर वापस लेने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे फॉर्म को लंबित न रखें, बल्कि जल्द से जल्द भरकर अपने संबंधित बीएलओ को सौंप दें। समय पर फॉर्म जमा होने से सत्यापन एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित इस अभियान में बीएलओ नागरिकों की सहायता के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में नागरिक भी उनका सहयोग करें और किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी मतदाता को फॉर्म भरने या आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है, तो वह अपने संबंधित बीएलओ अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

रसोई से मत्स्य पालन तक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं कटवाड़ा की सुषमा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाताओं के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें तथा पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिसार जिले के नागरिक सक्रिय सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाएंगे और एक त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली में आज बीजेपी ने जो हरियाणा और राजस्थान के बीच जल समझौता किया है इसका इनेलो पूरजोर विरोध करती है

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment