मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू कर रही है- श्याम सिंह राणा

On: June 30, 2026 6:23 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 30 जून- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों, डिजिटल क्रांति, आधारभूत ढांचे के विस्तार तथा गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई अनेक योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन तथा किसान सम्मान निधि ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। देश की सुरक्षा को मजबूत करने, सीमा क्षेत्रों के विकास और आतंकवाद के विरुद्ध सख्त नीति अपनाने से भारत की वैश्विक छवि और अधिक सुदृढ़ हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र प्रथम का संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। उनके नेतृत्व में भारत एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने तथा पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को सशक्त करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को सेवा और समर्पण की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

एचटेट परीक्षा को सुचारु, नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए बैठक आयोजित

हरियाणा से जापान तक प्रतिभा का सेतु बनेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

एचटेट परीक्षा को सुचारु, नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए बैठक आयोजित

हरियाणा से जापान तक प्रतिभा का सेतु बनेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

रेवाड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में ‘खेत बचाओ अभियान’ का राष्ट्रीय समापन समारोह आयोजित

प्रगतिशील किसानों को लेकर बावल के लिए रवाना हुई बसें

Leave a Comment