मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

एचटेट परीक्षा को सुचारु, नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए बैठक आयोजित

On: June 30, 2026 8:56 PM
Follow Us:

सिरसा, 30 जून।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 व 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकल रहित संचालन को लेकर मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन में तहसीलदार प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में डयूटी मजिस्ट्रेट, मुख्य केंद्र अधीक्षक व केंद्र अधीक्षक की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान बोर्ड की हिदायतों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, प्रश्न-पत्रों के वितरण, परीक्षार्थियों की पहचान, प्रवेश व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने तथा परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर शीट्स के सुरक्षित संग्रहण एवं प्रेषण संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान अधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों द्वारा उठाई गई विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया तथा परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से अधीक्षक वीरेंद्र मोर, राजेश कुमार, सीएमजीजीए पुरू रोहिल्ला, शिक्षा विभाग से कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अमित मनहर विशेष रूप से मौजूद रहे। 

तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को सांयकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5ः30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी तथा 5 जुलाई को प्रातः कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 12ः30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा एवं सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5ः30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि उपमंडल अधिकारी (ना.) सिरसा राजेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फूटेला ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 24 केंद्र स्थापित किए गए हैं। लेवल-3 की परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर 3910 परीक्षार्थी, लेवल-2 की परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्रों पर 7463 परीक्षार्थी तथा लेवल-1 की परीक्षा के लिए 9 परीक्षा केंद्रों पर 2865 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार जिले में कुल 14,238 परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में शामिल होंगे। जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को पूरी जांच के बाद मंगलसूत्र, बिंदी के साथ प्रवेश की अनुमति रहेगी। वहीं सिख धर्म के अनुयायियों को धार्मिक परंपरा के अनुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट रहेगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को बोर्ड के नियमानुसार 50 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। अगर किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की जरूरत हो तो उसे दो दिन पहले केंद्र अधीक्षक को अवगत कराना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हरियाणा से जापान तक प्रतिभा का सेतु बनेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

हरियाणा से जापान तक प्रतिभा का सेतु बनेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू कर रही है- श्याम सिंह राणा

रेवाड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में ‘खेत बचाओ अभियान’ का राष्ट्रीय समापन समारोह आयोजित

प्रगतिशील किसानों को लेकर बावल के लिए रवाना हुई बसें

Leave a Comment