मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

सेना भर्ती रैली के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : उपायुक्त महेंद्र पाल

On: July 2, 2026 8:25 PM
Follow Us:

हिसार, 2 जुलाई।
प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं तथा अभ्यर्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हिसार में सेना भर्ती रैली का आयोजन फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसे देखते हुए सभी विभाग अभी से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक तैयारियां शुरू करें।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि भर्ती स्थल पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। खेल स्टेडियम एवं अन्य संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सेना भर्ती रैली का आयोजन पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और बेहतर सुविधाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो।

एसआईआर को लेकर जिलाभर में जागरूकता गतिविधियां जारी

प्रत्येक पात्र बच्चे के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र तथा आयुष्मान भारत कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो : दीप भाटिया

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment