मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा  मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा

On: July 2, 2026 8:39 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 02 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार तथा हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास की संयुक्त अध्यक्षता में आज वीरवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

फरीदाबाद से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, प्राप्ति तथा मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

एसआईआर को लेकर जिलाभर में जागरूकता गतिविधियां जारी

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार एवं हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए 9 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि यद्यपि अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित है, लेकिन सभी जिले 9 जुलाई को ही अपना लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करें, ताकि शेष चार से पांच दिनों का समय किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या त्रुटि के सुधार के लिए उपलब्ध रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरान्त उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करते हुए सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एआरओ) तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की समय-सीमा बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिशन मोड में कार्य करते हुए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें।

प्रत्येक पात्र बच्चे के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र तथा आयुष्मान भारत कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो : दीप भाटिया

बीएलओ केवल प्रपत्र वितरित करने तक सीमित न रहें, बल्कि मतदाताओं को प्रपत्र भरने में भी यथासंभव सहायता प्रदान करें
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं तक अधिक से अधिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मुनादी, स्थानीय घोषणाएं, जन-जागरूकता अभियान तथा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के सहयोग का प्रभावी उपयोग किया जाए। इसके साथ ही बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं से संपर्क करें, जिन तक अभी तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ केवल प्रपत्र वितरित करने तक सीमित न रहें, बल्कि मतदाताओं को प्रपत्र भरने में भी यथासंभव सहायता प्रदान करें। यदि किसी कारणवश प्रपत्र पूर्ण रूप से नहीं भरा जा सका हो, तब भी उसे प्राप्त कर लिया जाए ताकि बाद में आवश्यक जानकारी दर्ज कर उसकी डिजिटाइजेशन प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता केवल तकनीकी कारणों से प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए।

प्रत्येक बूथ पर अभियान की वास्तविक स्थिति का दस्तावेजीकरण करें अधिकारी
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि वे बीएलओ एवं बीएलए की संयुक्त बैठकें आयोजित करें तथा प्रत्येक बूथ पर अभियान की वास्तविक स्थिति का दस्तावेजीकरण करें। बैठक के दौरान बूथवार यह जानकारी संकलित की जाए कि कुल कितने मतदाता हैं, कितने मतदाताओं को प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा कितने प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। बैठक की फोटो एवं संक्षिप्त कार्यवाही भी सुरक्षित रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका रिकॉर्ड प्रस्तुत किया जा सके।

सेना भर्ती रैली के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : उपायुक्त महेंद्र पाल

SIR ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर होगा कड़ा एक्शन, काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं- डीसी
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि एसआईआर अभियान के लिए विभिन्न विभागों से उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त कर्मचारियों का अधिकतम उपयोग किया जाए। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्धारित कार्य सौंपकर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित रहता है अथवा ड्यूटी में लापरवाही बरतता है तो संबंधित विभागाध्यक्ष को तत्काल अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की दैनिक समीक्षा करते हुए बूथवार प्रगति पर लगातार निगरानी रखें तथा जहां प्रगति अपेक्षा से कम हो वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि 14 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एसडीएम फरीदाबाद हनी बंसल, सीईओ जिला परिषद् शिखा अंतिल, संपदा अधिकारी (एचएसवीपी) नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

 नशा मुक्ति केंद्र और सखी वन स्टॉप सेंटर का सीजेएम पवन कुमार ने किया औचक निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment