सिरसा, 03 जुलाई।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा के अपने संकल्प के तहत जरूरतमंद लोगों की निरंतर सहायता कर रही है। इसी कड़ी में गांव खतरावां निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला जसमेर कौर पत्नी मक्खन सिंह को जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उप अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि जसमेर कौर किसी सरकारी कार्य से कार्यालय आई थीं। वृद्धावस्था के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा ने तत्काल मौके पर ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जिला रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बनकर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ें और जरूरतमंद लोगों की सहायता में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी भी दिव्यांगजन को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र अथवा अन्य सहायक उपकरणों की तत्काल आवश्यकता हो, तो वह यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड तथा आय प्रमाण पत्र की प्रतियों के साथ जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। पात्र लाभार्थियों को बठिंडा स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के माध्यम से आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाई जा सके।
चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला को जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर
On: July 3, 2026 4:40 PM





