महम (रोहतक), 3 जुलाई : महम के उपमंडलाधीश एवं महम विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी विपिन कुमार ने बूथ स्तर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को निर्धारित अवधि 14 जुलाई 2026 तक पूर्ण करवाये। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित एवं अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी है।
विपिन कुमार ने महम स्थित अपने कार्यालय में बूथ स्तर अधिकारियों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की तथा बूथ स्तर अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि सभी बूथ अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके बूथ पर दर्ज प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र पहुंचे तथा मतदाता द्वारा भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त कर आवश्यक आगामी कार्यवाही पूरी की जाये।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 217 बूथ स्तर अधिकारी तैनात है तथा अब तक लगभग 99 प्रतिशत मतदाता गणना प्रपत्र वितरित किये जा चुके है। बीएलओ द्वारा 2 लाख 2391 कुल मतदाताओं में से 2 लाख 83 मतदाताओं को यह प्रपत्र वितरित किये जा चुके है तथा अब तक 67,894 मतदाता गणना प्रपत्र को डिजिटल किया जा चुका है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं बूथ स्तर अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो : 09 से 11
सभी बीएलओ एसआईआर के कार्य को समय पर करें पूर्ण :- उपमंडलाधीश विपिन कुमार
On: July 3, 2026 5:53 PM





