मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

समय, धन और ऊर्जा की बचत का माध्यम है लोक अदालत: सीजेएम जितेंद्र सिंह

On: July 5, 2026 3:26 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 04 जुलाई।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार दिनांक 18 जुलाई 2026 को पूरे हरियाणा राज्य में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिन व्यक्तियों के चेक बाउंस से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित हैं और वे अपने मुकदमे का समाधान आपसी सहमति से करवाना चाहते हैं, वे अपने संबंधित न्यायालय में दिनांक 17 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपने मामले को विशेष लोक अदालत हेतु विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं।

सभी क्षेत्रों और वर्गों का विकास कर रही नायब सरकार :- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

उन्होंने आगे बताया कि चेक बाउंस मामलों से संबंधित जो अपीलें लंबित हैं, उन्हें भी इस विशेष लोक अदालत में शामिल किया जाएगा, ताकि पक्षकार आपसी समझौते के माध्यम से अपने विवाद का शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त कर सकें।

अधिकारियों के साथ साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने भी परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए संभाला मोर्चा

सीजीएम जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने पर पक्षकारों का समय, धन एवं ऊर्जा की बचत होती है तथा विवाद का समाधान बिना किसी अनावश्यक देरी के हो जाता है। लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है और यह सभी पक्षों पर मान्य होता है।

बूथ नंबर-149 पर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से की बातचीत, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश

अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्पलाइन नंबर 0129-2261898 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सभी क्षेत्रों और वर्गों का विकास कर रही नायब सरकार :- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

अधिकारियों के साथ साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने भी परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए संभाला मोर्चा

बूथ नंबर-149 पर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से की बातचीत, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश

पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

गणना प्रपत्रों का एप पर डिजिटाइजेशन एसआईआर प्रक्रिया का अहम हिस्सा : डीसी

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें, विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीसी सोनू भट्ट

Leave a Comment