मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

समाधान शिविर में डीडीपीओ ने सुनी आमजन की समस्याएं

On: July 6, 2026 6:35 PM
Follow Us:

सिरसा, 06 जुलाई।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोमवार को आयोजित इस समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीडीपीओ बलजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक समाधान शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं।

9 से 18 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सहायक चकबंदी अधिकारी ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment