झज्जर, 06 जुलाई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), झज्जर द्वारा जिला के विभिन्न विद्यालयों में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 के प्रावधानों एवं इसके निहितार्थों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने सोमवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा तथा कानूनी संरक्षण के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
स्कूलों में विद्यार्थियों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पैरा लीगल वालंटियर्स चिन्हित विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों से बचाव, शिकायत प्रक्रिया, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे।
इन विद्यालयों में आयोजित होंगे जागरूकता शिविर
सीजेएम विशाल ने बताया कि 8 जुलाई को पीएलवी शिवधन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूपनिया, 9 जुलाई को पीएलवी प्रेमवती राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, 10 जुलाई को पीएलवी सरोज देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरावास, 13 जुलाई को पीएलवी सरोज देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारा, 14 जुलाई को पीएलवी नीता देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ा, 15 जुलाई को पीएलवी नीता देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौरखेड़ी, 16 जुलाई को पीएलवी नवीन कुमारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, 17 जुलाई को पीएलवी नवीन कुमारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खातीवास, 18 जुलाई को पीएलवी प्रकाश चंद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारहेड़ी, 20 जुलाई को पीएलवी सरोज देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा, 21 जुलाई को पीएलवी शिवधन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडोठी, 22 जुलाई को पीएलवी रोशनी राजकीय हाई स्कूल अंबोली, 23 जुलाई को पीएलवी बबीता कुमारी राजकीय हाई स्कूल मुंदसा तथा 28 जुलाई को पीएलवी बबीता कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडायन में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूक करेंगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
On: July 6, 2026 9:15 PM





