भिवानी, 09 जुलाई। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद् की टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान मिनी बाईपास व दिनोद गेट पर 41000 रुपए के चार चालान काटे व 19 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बैग जप्त किए गए।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शहर के सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुकानों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है। कहीं लोगों को सिंगल उसे प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार शहर में प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्रदूषित पर्यावरण से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग ना करें।
19 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 41000 रुपए के काटे चार चालान
On: July 9, 2026 2:32 PM





