मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किये गए समाधान शिविर

On: July 9, 2026 5:12 PM
Follow Us:

रोहतक, 9 जुलाई : उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये गए। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके निपटारे बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। नगराधीश शुभम एवं पुलिस उपाधीक्ष दलीप सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध उचित निपटारे के निर्देश दिये। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा भाजपा प्रतिनिधियों में सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक एवं सतीश चौधरी मौजूद रहे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में भी उपमंडालधीशों की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किये गए। सांपला में उपमंडलाधीश अंकिता पुवार ने नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे बारे दिशा-निर्देश दिये। महम उपमंडल में उपमंडलाधीश विपिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिये गए।

कॉलोनियों में बिछाई जा रही नई पाइपलाइन, जल्द मिलेगी स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति

माननीय प्रधानमंत्री जी, जींद में आए तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएं – दुष्यंत चौटाला

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment