मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

समाधान शिविर में 11 शिकायतें प्राप्त, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश

On: July 9, 2026 5:45 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 09 जुलाई।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरूवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि आज सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक शिकायतें नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) से संबंधित रहीं। विभागवार प्राप्त शिकायतों के अनुसार एमसीएफ की कुल 5 शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) से संबंधित 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं शिक्षा विभाग (प्राथमिक) की 1, शिक्षा विभाग (माध्यमिक) की 1, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की 1 तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 1 शिकायत प्राप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कॉलोनियों में बिछाई जा रही नई पाइपलाइन, जल्द मिलेगी स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति

सीटीएम अंकित कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की पारिवारिक पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्म तिथि का सत्यापन लंबित है अथवा जन्म तिथि से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि है, वे इसके सुधार एवं सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग के संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

माननीय प्रधानमंत्री जी, जींद में आए तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएं – दुष्यंत चौटाला

समाधान शिविर में डीडीपीओ प्रामिन्द्र सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने गुरुवार को समाधान शिविर में सुनी शिकायतें

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment