मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पटवारी, किसान क्रेडिट कार्ड की एंट्री के लिए मांगी थी ₹1.20 लाख की रिश्वत

On: July 10, 2026 12:57 PM
Follow Us:

चंडीगढ़/रोहतक, 09 जुलाई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी सुरेश कुमार को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण के लिए आवश्यक भूमि रिकॉर्ड  (फर्द जमीन) में एंट्री करने के बदले शिकायतकर्ता से ₹1.20 लाख की अवैध रिश्वत की मांग कर रहा था। इस संबंध में थाना एसीबी, रोहतक में एफआईआर संख्या 21, दिनांक 09.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 *क्या था मामला*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी कि वह अपनी जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने के लिए सभी दस्तावेज लेकर फर्द में चढवाने के लिए हल्का पटवारी सुरेश कुमार तहसील लाखन माजरा के पास गया था। हल्का पटवारी सुरेश कुमार द्वारा आफॅ लाईन रिकार्ड में इन्द्राज करना व अपने हस्ताक्षर करके सत्यापित करने होते है, लेकिन आरोपी ने इस सरकारी कार्य के बदले ₹1.20 लाख की रिश्वत की मांग की। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद SV&ACB, रोहतक की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी सुरेश कुमार को शिकायतकर्ता से ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा एवं बिहार के बीच शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवा

*रिश्वत मांगने वालों की तुरंत करें शिकायत, सख्त कार्रवाई करेगी एसीबी: डॉ. ए.एस. चावला*
डॉ0 ए.एस. चावला, निदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्र0नि0ब्यूरो, हरियाणा ने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मामले में जीरो टॉलरेंस के नीति अपनाते हुए काम किया जाएगा। इस बारे में ब्यूरो के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे गंभीरता से कार्य करें ताकि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि  यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

डॉ. आंबेडकर और संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का होगा समग्र विकास :- महिपाल ढांडा

दिव्यांगजन सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment