मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

डॉ. आंबेडकर और संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का होगा समग्र विकास :- महिपाल ढांडा

On: July 10, 2026 7:55 PM
Follow Us:

रोहतक, 10 जुलाई। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार और संत कबीर की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज डॉ. आंबेडकर द्वारा दिखाए गए शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलकर ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को स्थानीय नेहरू कॉलोनी में धानक सभा द्वारा निर्मित संत कबीर लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के शिक्षित, सक्षम एवं स्थापित लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में हर संभव सहयोग दें। शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाती है। महिपाल ढांडा ने कहा कि संत कबीर साहब ने पूरी मानवता को सत्य, सद्भाव और पाखंड का विरोध करने का संदेश दिया। उनके विचार सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने धानक सभा द्वारा समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, डीएससी नेता स्वामी स्वदेश कबीर, भाजपा प्रदेश सचिव रेणु डाबला, डॉ. वेदपाल सिंह (एईटीओ) सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को समाज के विकास का आधार बताया।
कार्यक्रम में धानक सभा के प्रधान डॉ. सतीश लड़वाल एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा सुखवीर मुंडिया, मास्टर रामचंदर धामड़, नगर पार्षद रिंकू नागर, पूर्व पार्षद गीता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment