मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

14 जुलाई का न करें इंतजार, तकनीकी खामियों व दस्तावेज की गलतियां सुधारने के लिए मिल सकेगा समय : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

On: July 11, 2026 2:22 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 11 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं डिजिटलीकरण कार्य निरंतर गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और एसआईआर डिजिटलीकरण कार्य का अवलोकन किया।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रदेश के जींद से शुरू करना हरियाणा का सौभाग्य : श्याम सिंह राणा

निरीक्षण के दौरान एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटलीकरण एवं समयबद्ध अपलोड की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए प्रत्येक कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे एसआईआर अभियान 2026 को मिल रही गति

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने आमजन से अपील की कि एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है, इसलिए अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें, क्योंकि तकनीकी बाधाओं, दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से अनावश्यक असुविधा हो सकती है। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया कि वे अपने बूथ स्तर के अभिकर्ताओं (बीएलए-1 एवं बीएलए-2) के माध्यम से मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने और मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।

हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना :- गजेंद्र फौगाट

एडीसी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क स्थापित करें, एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने में सहयोग दें, दस्तावेजों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक गणना प्रपत्र का शीघ्र डिजिटलीकरण कर पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

व्यापार केवल आर्थिक गतिविधि नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का मजबूत आधार : चेयरमैन रवि सैनी

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रदेश के जींद से शुरू करना हरियाणा का सौभाग्य : श्याम सिंह राणा

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे एसआईआर अभियान 2026 को मिल रही गति

हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना :- गजेंद्र फौगाट

व्यापार केवल आर्थिक गतिविधि नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का मजबूत आधार : चेयरमैन रवि सैनी

जिला प्रशासन के सहयोग से मिला ईडब्ल्यूएस फ्लैट का कब्जा, लाभार्थी अर्चना कुमारी ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का जताया आभार

नशा केवल कानून-व्यवस्था नहीं, समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण का विषय, जनभागीदारी से बनेगा नशा मुक्त हरियाणा- मुख्यमंत्री

Leave a Comment