मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश

On: July 14, 2026 8:38 PM
Follow Us:


झज्जर, 14  जुलाई।

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि आगामी 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का झज्जर जिला सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर लाइव संबोधन होगा,जिसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।  झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमजन सक्रिय भागीदारी रहेगी।
डीसी मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं।
डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे तथा निर्धारित समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित होगा।

* समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें विभागीय अधिकारी

डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, पार्किंग, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
झज्जर जिला मुख्यालय पर होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का झज्जर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को सीधे सुन सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
इको फ्रेंडली होगा आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल होंगे नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह इको फ्रेंडली स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े नागरिक सहभागिता करेंगे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, एडीसी जगनिवास,एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट,सीटीएम रितु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 3 अक्टूबर को होगी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित :-उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोटरी हिसार ने हरी भरी वसुंधरा समिति को भेंट किए 400 स्टील बर्तनों के सेट

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment