मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

नमस्ते योजना के तहत रैग पिकर्स को वितरित की गई पीपीई किट

On: July 15, 2026 1:44 PM
Follow Us:

सिरसा, 15 जुलाई।
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि रैग पिकर्स शहर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, क्योंकि उनके सहयोग से स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलती है। वे कचरे के पृथक्करण और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम योगदान देते हैं। जिला नगर आयुक्त ने नमस्ते योजना के तहत लघु सचिवालय के सभागार में रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले श्रमिकों) को पीपीई किट वितरित की। डीएमसी ने रैग पिकर्स की समस्याओं को भी सुना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम उनके कल्याण एवं सुरक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम के दौरान रैग पिकर्स को पीपीई किट के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपना कार्य कर सकें।
इस अवसर पर ईओ सुमन लता, सीएसआई जयबीर, एसआई पवन, जेई नरेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हरियाणा राज्य परिवहन, रेडक्रॉस, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

शिक्षा केवल अंक हासिल का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सशक्त आधार है: मीना परमार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment