मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

हरियाणा राज्य परिवहन, रेडक्रॉस, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

On: July 15, 2026 8:00 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 15 जुलाई- एडीसी एवं स्वीप नोडल अधिकारी सोनू भट्ट ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की तारीख बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। ऐसे में पात्र मतदाताओं के पास अब केवल नौ दिन शेष हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाया है, वे समय रहते संबंधित बीएलओ के पास अपना प्रपत्र जमा करवाएं। इसी कड़ी में बुधवार को जिले में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को एसआईआर-2026 के प्रति जागरूक किया गया।

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि बढ़ाई गई समय सीमा उन पात्र मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो किसी कारणवश अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं करवा सके हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जल्द से जल्द गणना प्रपत्र जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले का प्रत्येक पात्र मतदाता मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से जुड़े।

शिक्षा केवल अंक हासिल का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सशक्त आधार है: मीना परमार

स्वीप गतिविधियों के तहत हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों और आम नागरिकों को एसआईआर-2026 तथा गणना प्रपत्र जमा करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। नागरिकों को अपने मतदाता विवरणों का सत्यापन कराने और निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्र जमा करवाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने भी जागरूकता गतिविधि आयोजित कर लोगों को एसआईआर-2026 के उद्देश्य और मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी। टीम ने नागरिकों को गणना प्रपत्र जमा करवाने के लिए जागरूक किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित उनकी शंकाओं का समाधान किया।

पॉक्सो अधिनियम बच्चों की सुरक्षा का सशक्त कानूनी कवच : सीजेएम जितेंद्र सिंह

शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को गणना प्रपत्र भरने और जमा करवाने की जानकारी देते हुए अपने परिवार और आसपास के पात्र मतदाताओं को भी अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में आयोजित स्वीप गतिविधि के दौरान छात्राओं को एसआईआर-2026, मतदाता सूची पुनरीक्षण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं से आह्वान किया गया कि वे अपने परिवार और आसपास के पात्र मतदाताओं को भी 24 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करवाने के लिए जागरूक करें।

कर्मचारी भवन एवं सड़क मंत्री रणवीर सिंह गंगवा के आवास का करेंगे घेराव -मनजीत पांचाल

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा केवल अंक हासिल का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सशक्त आधार है: मीना परमार

पॉक्सो अधिनियम बच्चों की सुरक्षा का सशक्त कानूनी कवच : सीजेएम जितेंद्र सिंह

कर्मचारी भवन एवं सड़क मंत्री रणवीर सिंह गंगवा के आवास का करेंगे घेराव -मनजीत पांचाल

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पात्र मतदाताओं से 24 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा कराने का किया आह्वान

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाकर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करें बीएलओ : संजीव सिंगला

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा-2026 के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लागू रहेंगी निषेधाज्ञा : जिलाधीश आयुष सिन्हा

Leave a Comment