मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बढ़ती बेरोजगारी से युवा निराश, सरकार रोजगार देने में विफल : मोहित शर्मा

On: July 16, 2026 1:57 PM
Follow Us:

सिरसा। प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने भाजपा सरकार पर युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। रोजगार के अवसर लगातार कम होते जा रहे हैं, जिससे युवा वर्ग निराशा और हताशा का शिकार हो रहा है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण अनेक युवा गलत रास्तों की ओर बढ़ने को मजबूर हैं और नशे तथा अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों की गिरफ्त में जा रहे हैं, जो देश और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

मोहित शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और रोजगार के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं के सामने आज रोजगार, शिक्षा और बेहतर अवसरों का संकट खड़ा है। लाखों शिक्षित युवा डिग्रियां लेकर नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाने में विफल रही है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां जनहितैषी नहीं हैं और इनका सबसे अधिक नुकसान युवाओं को उठाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। आज युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है, जबकि सरकार केवल प्रचार और झूठे विकास के दावों में व्यस्त है। मोहित शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई लगातार मजबूती से उठाती रहेगी।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment