मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

जिला में 20 करोड़ रूपए की लागत से तैयार 42 अमृत सरोवरों का हुआ लोकार्पण

On: July 1, 2026 6:05 PM
Follow Us:

भिवानी, 01 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अंबाला जिला के नारायणगढ़ से प्रदेशभर में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत 325 विकसित अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया, जिनमें भिवानी जिले के 42 सरोवर शामिल हैं। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरि सिह सांगवान व प्रदीप गोलागढ़, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ के प्रतिनिधि के तौर पर उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि के भाई मास्टर राजेश व विनीत कुमार, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, जिला परिषद के डिप्टिी सीईओ रविंद्र दलाल, सीएमजीजी रिषव रंजन व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान भी मौजूद रहे।
डीसी श्री गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम के दौरान भिवानी जिले के सभी 42 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया गया। इन तालाबों पर लगभग 20 करोड़ रूपए की लागत आई है। तालाब क्षेत्र में लाइटों से प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ सौंदर्यीकरण किया गया है। इस दौरान डीसी ने कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।  
बॉक्स
– अमृत प्लस सरोवरों का उद्घाटन में किस गांव के तालाब पर कितना हुआ खर्च
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के 325 तालाबों में जिले के विभिन्न गांवों में विकसित 42 अमृत प्लस सरोवरों का उद्घाटन किया। योजना के तहत तालाबों एवं जोहड़ों में बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू, सिवानी और तोशाम खंड के गांव शामिल हैं। इन तालाबों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पर कुल 2098.16 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। तिगड़ाना गांव के तालाब पर 165.15 लाख रुपये खर्च हुए हैं, जबकि देवसर में 114.83 लाख और खरक कलां में 110.35 लाख रुपये की लागत आई। इसके अलावा रेवाड़ी खेड़ा में 99.27 लाख, रतेरा में 76.30 लाख, बामला-1 में 70.47 लाख, मिळी में 68.27 लाख, रेवाड़ी खेड़ा में 68.22 लाख, किरावड़ में 64.57 लाख, चांग में 59.83 लाख, पालुवास में 57.39 लाख, बलियाली में 53.68 लाख, ढ़ाणी माहू में 49.98 लाख, इंदीवाली में 48.78 लाख, सुई में 45.58 लाख, धनाना-तृतीय में 45.06 लाख, मुंढाल खुर्द में 44.30 लाख, बड़सी गुजरान में 42.19 लाख, पुर में 42.20 लाख, धारेडू में 42.54 लाख, मिरान में 42.09 लाख, झुल्ली में 41.70 लाख, खावा में 40.72 लाख, किरावड़ में 40.82 लाख, ढ़ाणी माहू में 39.99 लाख, खरक खुर्द में 33.67 लाख, बलियाली में 33.62 लाख, सहरयारपुर में 33.81 लाख, मिरान में 33.48 लाख, खरक कलां में 31.36 लाख, संडवा में 31.64 लाख, खानक में 30.37 लाख, बड़दू धीरजा में 29.98 लाख, थिलोड़ में 33.09 लाख, थिलोड़ में 25.49 लाख, गारनपुरा कलां में 24.99 लाख, खानक में 18.20 लाख, गागड़वास में 18.17 लाख, पूर्णपुरा में 43.36 लाख, कासनी खुर्द में 44.31 लाख, छपार जोगियान में 44.59 लाख तथा अमीरवास में 13.75 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उद्घाटन के साथ ये अमृत प्लस सरोवर ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ प्रदान करेंगे।
बॉक्स
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ की भावना के साथ योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 में भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाने के विजन में राष्ट्र धर्म की भावना है, जिसमें सबका योगदान जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीब परिवारों के साथ-साथ आमजन के कल्याण के हित के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची के पात्र युवाओं को नौकरी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के माध्यम से किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता संभव जैन, भिवानी पंचायत समिति चेयरमैन सीताराम, बहल पंचायत समिति चेयरमैन विजय फौगाट, सत्यनाराण कौशिक के अलावा पंचायत राज के अनेक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जून 2026 में राज्य जीएसटी संग्रह 14.66 प्रतिशत बढ़कर 4,175 करोड़ रुपये पहुंचा

एचटेट परीक्षा से पहले सभी केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण करें अधिकारी: डीसी शांतनु शर्मा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment