मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर 6032 अभ्यर्थी हुए उपस्थित, डीसी उत्तम सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

On: June 21, 2026 8:17 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 21 जून। जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों और शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6817 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 6032 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया गया। परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सभी केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए आठ एचसीएस अधिकारियों को इंस्पेक्टिंग ऑफिसर के रूप में तैनात किया गया था। डीसी उत्तम सिंह द्वारा पूर्व में जारी धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के आदेशों की भी प्रभावी अनुपालना करवाई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें तथा कोचिंग संस्थान बंद रखे गए ताकि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

परीक्षा के दौरान डीसी उत्तम सिंह ने डीसीपी संदीप मलिक के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बंदोबस्त, पेयजल, शौचालय तथा बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने केंद्र अधीक्षकों और तैनात अधिकारियों से संवाद कर परीक्षा संचालन की स्थिति की जानकारी भी ली तथा यह सुनिश्चित किया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन हो। 

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा अभ्यर्थियों को होने वाली असुविधा पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई तथा अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप अनुकूल और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment