School Winter Vacation 2026: स्कूली बच्चों की हुई मौज, हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आगे बढ़ी छुट्टियां

Published On: January 16, 2026
Follow Us
School Winter Vacation 2026

School Winter Vacation 2026 LIVE Updates: उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रही सर्दी, कोहरा, कम विजिबिलिटी के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर जिले के स्तर पर ये फैसले लिए जा रहे हैं। पहाड़ी राज्यों के अलावा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार में कड़ाके की सर्दी के कारण 14-15 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद थे।

हालांकि, कुछ राज्यों में अभी भी सर्दी और घने कोहरे का असर है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। ऐसे में कई स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुछ राज्यों में स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद रखने की समयसीमा बढ़ा भी दी गई है। कुछ जगहों पर नए फैसले लिए जा सकते हैं। ठंड के कारण स्कूल बंद करने या स्कूल का समय बदलने को लेकर कहां से क्या नई खबर है, इसकी ताजा जानकारी यहां मिलती रहेगी।

Chandigarh schools Closed Updates: चंड़ीगढ़ में स्कूल बंद की खबर

चंडीगढ़ के स्कूल 17 जनवरी 2026 तक बंद हैं। अब अगले सप्ताह स्कूल खुलने की उम्मीद है। इसका फैसला स्कूल या जिला प्रशासन की ओर से लिया जाएगा। छात्र और माता-पिता अपडेट्स पर नजर रखें।

चिंगम चबाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? General Knowledge
चिंगम चबाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? General Knowledge

School Closed Rajasthan: राजस्थान में स्कूल बंद की खबर

ठंड के साथ-साथ मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। इन्हें देखते हुए राजस्थान में स्कूल बंद करने को लेकर भी नए फैसले लिए गए हैं। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार, हनुमानगढ़ जिले में नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे। जबकि क्लास 6 से 12 तक की क्लासेस चलेंगी।

UP School Closed: यूपी के 6 जिलों में बढ़ी छुट्टी

मकर संक्रांति के बाद भी तेज सर्द हवाओं और गलन वाली ठंड के कारण उत्तर प्रदेश के बिजनौर, बरेली, बदायूं, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पीलीभीत में अब 18 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने आदेश में 17 जनवरी की तारीख बताई है। लेकिन इसके बाद 18 जनवरी को रविवार के कारण स्कूल वैसे ही बंद रहते हैं। इस नए आदेश के हिसाब से अब इन जिलों में स्कूल खुलने की तारीख 19 जनवरी होगी। ये फैसला कक्षा 8वीं तक के लिए लिया गया है।

Winter Vacation LIVE Updates: पंजाब में स्कूलों का टाइम बदला

पंजाब सरकार ने बढ़ती सर्दी और कोहरे के कारण राज्य में स्कूलों का समय बदल दिया है। राज्य के शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक कम घंटों के लिए चलेंगे। प्राइमरी स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ओपन रहेंगे।

ज्यादा पानी पीने से कौन सा अंग खराब हो सकता है? GK Quiz
ज्यादा पानी पीने से कौन सा अंग खराब हो सकता है? GK Quiz

Haryana Winter Vacation Extended: हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाई गईं

रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। स्कूल 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को फिर से खुलेंगे।

Schools Closed News LIVE: चंड़ीगढ़ में कब तक है स्कूलों की छुट्टी?

चंडीगढ़ ने तापमान में गिरावट और लगातार कोहरे के कारण सर्दियों की छुट्टियों बढ़ाने की घोषणा की थी। अब 17 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। अब सोमवार 19 जनवरी से स्कूल खुल सकते हैं। स्टूडेंट्स और पैरेंट्स एक बार स्कूल या जिला प्रशासन का ऑफिशियल नोटिस जरूर देखें।

Schools Closed News LIVE: बिहार के पटना में 16 जनवरी तक छुट्टी

बिहार के पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी। क्लास 1 से नीचे के बच्चों के लिए 16 जनवरी तक स्कूलों (सरकारी और प्राइवेट दोनों) में छुट्टी का आदेश दिया था।

GK Quiz in Hindi: कौन-सी सब्जी खाने से बाल झड़ना रुक जाता है? 
GK Quiz in Hindi: कौन-सी सब्जी खाने से बाल झड़ना रुक जाता है? 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment