मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, मिशन मोड में करें कार्य : उपायुक्त आयुष सिन्हा

On: June 19, 2026 6:53 PM
Follow Us:


फरीदाबाद, 19 जून।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य प्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation of People Act) के अंतर्गत विधिक दायित्व हैं तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

उपायुक्त आयुष  सिन्हा ने आज हुड्डा कन्वेशन शिविर में आयोजित बीएलओ सुपरवाइजर्स की विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) के वितरण कार्य में और अधिक गति लाने की आवश्यकता है। बीएलओ सुपरवाइजर्स अपने अधीन कार्यरत सभी बीएलओ की नियमित निगरानी करें तथा प्रतिदिन उनके कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां अतिरिक्त प्रयास करते हुए स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों तथा समाज के जागरूक नागरिकों का सहयोग लिया जाए।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं पर भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई घर बंद मिलता है तो संबंधित बीएलओ को स्थानीय स्तर पर जानकारी लेकर आवश्यक विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करना चाहिए। यदि कोई मतदाता अस्थायी रूप से बाहर है, विद्यार्थी है अथवा नौकरी के कारण अन्य स्थान पर रह रहा है, तो उसके परिवार के सदस्य को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि झुग्गी बस्तियों, पुनर्वास कॉलोनियों तथा ऐसे क्षेत्रों जहां लोगों तक पहुंचने में कठिनाई आ रही है, वहां विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों एवं बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग लेकर भी अभियान को गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में कई बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने क्षेत्रों में संतोषजनक प्रगति हासिल की है। ऐसे कर्मचारियों को भविष्य में सम्मानित भी किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी सुपरवाइजर्स से आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अभियान को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण कराएं, ताकि जिले का प्रदर्शन प्रदेश में बेहतर हो सके।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, एचएचवीपी एस्टेट अधिकारी नवीन कुमार, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment