मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

जनशिकायतों का तत्परता के साथ हो स्थाई समाधान: एडीसी अर्पित संगल

On: July 9, 2026 2:51 PM
Follow Us:

सिरसा, 09 जुलाई।

कॉलोनियों में बिछाई जा रही नई पाइपलाइन, जल्द मिलेगी स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 12 शिकायतें आई।

माननीय प्रधानमंत्री जी, जींद में आए तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएं – दुष्यंत चौटाला

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बहुत ही बेहतरीन प्लेटफार्म है। ऐसे में यहां आने वाली हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एटीआर रिपोर्ट भेजी जाए ताकि वह शिकायत बार-बार ना आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने गुरुवार को समाधान शिविर में सुनी शिकायतें

उन्होंने बताया कि नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।

समाधान शिविर में 11 शिकायतें प्राप्त, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment