मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

On: July 16, 2026 6:43 PM
Follow Us:

करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों में नए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश नहीं ले सके थे।

इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब 31 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा प्रमाणपत्र कार्यक्रमों सहित अन्य अधिसूचित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूर्ण कर लें।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू अपने गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, लचीली शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी शैक्षणिक परामर्शदाताओं तथा देशव्यापी अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम नौकरीपेशा, गृहिणियों, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक सभी शिक्षार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, कार्यक्रमों की सूची तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, करनाल से भी संपर्क कर सकते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला

Leave a Comment