रोहतक, 16 जुलाई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सचिन गुप्ता ने बताया कि इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शिनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के भाषण को सुनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।
बॉक्स :-
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई :-
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार नगराधीश शुभम ने टैगोर सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर सिंह ढाका, डॉ. अशोक रंगा, नितिन जैन, हरिओम भाली, पंकज भारद्वाज ने भी सभागार में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लाभार्थियों के लिए पेयजल इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
On: July 16, 2026 7:27 PM





