मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

एडीसी अर्पित संगल ने गांव रामगढ़ का दौरा कर विकास कार्यों व जन सुविधाओं को जांचा

On: June 23, 2026 10:13 PM
Follow Us:

डबवाली, 23 जून।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने मंगलवार को उपमंडल डबवाली के गांव रामगढ़ का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जन सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तय समयावधि में पूरे किए जाएं ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा


दौरे के दौरान एडीसी ने गांव की लाइब्रेरी, चौपाल, जोहड़, वाटर वर्क्स, गलियों में बनाए गए सोखता गड्ढों तथा सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं, चौपाल की उपयोगिता तथा जोहड़ की साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाटर वर्क्स की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को इनका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीपीओ हरीश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार, ग्राम सचिव देवीलाल सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment