मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं

On: June 25, 2026 3:57 PM
Follow Us:

हिसार, 25 जून।
  लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने आमजन की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समाधान शिविर में गांव चुली बागडिय़ान ने जमीन पर कब्जा करने तथा गैर कानूनी तरीके से सिंचाई का पानी रोकने संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या का उचित समाधान करने की हिदायत दी। सैनिक विहार कॉलोनी निवासी एक प्रार्थी द्वारा गली निर्माण कार्य में अनियमितताओं, घटिया साम्रगी का प्रयोग कर मिलीभगत की आशंका के चलतें जांच करवाने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को मामले की जांच कर विभागीय कार्यवाही करने को कहा।
गांव बिठमड़ा निवासी एक प्रार्थी द्वारा पीने के पानी की पाईप लाईन लिकेज को बंद करवाने संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधी विभाग के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव तेलनवाली निवासी एक प्रार्थी द्वारा तेलनवाली-कुतियावाली के जलघर के मोगा का साइज बढ़ाने की मांग पर जल विभाग के अधिकारियों को इस पर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चंदूलाल गार्डन कॉलोनी के एक प्रार्थी द्वारा चंदूलाल गार्डन से कबाड़ का गोदाम हटवाने संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मामले की जांच कर पुलिस विभाग को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सुदामा नगर निवासी विकास द्वारा उसके बच्चे का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट दिए जाने की एवज में अवैध राशि मांगने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, डिप्टी सीईओ कीर्ति सिरोहीवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment