मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

जनभागीदारी के साथ सभी विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए नशे के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई : डीसी

On: May 3, 2026 9:09 PM
Follow Us:

सिरसा, 02 मई।
जिले में नशा मुक्त अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में नार्को कॉर्डिनेशन (एनकोर्ड) कमेटी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जेल अधीक्षक जसवंत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, उप निदेशक कृषि डॉ. सुखदेव सिंह, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलोड, उप सिविल सर्जन डॉ. पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए और जमीनी स्तर पर ठोस तथा प्रभावी कदम उठाने होंगे। यह अभियान केवल प्रशासन तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का रूप ले, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा मुक्त अभियान को और अधिक तेज गति से चलाया जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा


उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए, ताकि वे जागरूक होकर इस बुराई से दूर रहें।


बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी मेडिकल स्टोरों की नियमित और सघन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई मेडिकल स्टोर नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी


उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन की भागीदारी बेहद आवश्यक है। इसके लिए गांव-गांव, वार्ड स्तर पर जागरूकता शिविर, रैलियां, सेमिनार और अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ा जा सके।

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

एचवीपीएन के 220 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-72 में तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ सिस्टम

गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे हों सीएम एनाउंसमेंट कार्य : डीसी

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटान को लेकर प्रशासन सजग : डीसी

Leave a Comment