अग्रोहा: 24/06/2026
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हरियाणा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा का दौरा हरियाणा के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के नोडल अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संस्थान की आयुष्मान योजना के अंतर्गत अपनाई जा रही कार्यप्रणाली, प्रबंधन प्रणाली एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को समझना और उनसे सीख लेकर अपने-अपने संस्थानों में भी बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना था।
दौरे के दौरान टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों, वार्डों एवं मरीज सेवाओं का अवलोकन किया तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज पंजीकरण, उपचार प्रक्रिया, लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और समग्र संचालन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद जनरल डी.पी. वत्स एवं महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. करनदीप सिंह द्वारा की गई। बैठक में आयुष्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, संस्थान द्वारा अपनाई गई व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व सांसद जनरल डी.पी. वत्स ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना ने लाखों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा है तथा आर्थिक बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आयुष्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और इनकी दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं।
बैठक के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव चौहान, डॉ राकेश शर्मा और डॉ संदीप राणा ने बताया कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर प्रबंधन एवं मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश में एक नई पहचान स्थापित की है। टीम के सदस्यों ने संस्थान की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणादायक बताया।
सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों ने किया अग्रोहा मेडिकल का दौरा
On: June 24, 2026 6:18 PM





