मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

डीसी के निर्देशानुसार सीटीएम रितु सहित अन्य अधिकारी फील्ड में कर रहे मॉनिटरिंग

On: June 28, 2026 5:03 PM
Follow Us:


झज्जर, 28जून

मानसून सीजन के दौरान जिला में जलभराव की स्थिति से बचाव तथा जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में है। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं और सम्बन्धित अधिकारी फील्ड में मोनिटरिंग करते हुए अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में नालों, ड्रेन एवं सीवरेज व्यवस्था का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ कार्य कर रहा है। निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा तथा जहां भी आवश्यकता होगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। डीसी ने कहा कि सभी संबंधित नोडल अधिकारी विभागों की तकनीकी टीम एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ जल निकासी के समुचित प्रबंध सुनिश्चित कर रहे हैं। निरीक्षण अभियान के दूसरे दिन रविवार को नगराधीश रितु ने बहादुरगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया।

यह अधिकारी कर रहे निरीक्षण

डीसी वर्षा खांगवाल की ओर से जारी आदेश अनुरूप एडीसी जगनिवास द्वारा झज्जर उपमंडल, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच द्वारा बहादुरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र एवं एमआईई पार्ट-1 और पार्ट-2, सीटीएम रितु बंसीवाल द्वारा बहादुरगढ़ नगर परिषद क्षेत्र, एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर विजय राठी द्वारा एचएसवीपी सेक्टर की सीवरेज व्यवस्था, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल द्वारा बेरी उपमंडल तथा एसडीएम बादली विशाल कुमार द्वारा बादली उपमंडल क्षेत्र में सम्बन्धित विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रहे हैं।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment