मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

एसआईआर को लेकर जिलाभर में जागरूकता गतिविधियां जारी

On: July 2, 2026 9:54 PM
Follow Us:

*झज्जर,02 जुलाई ।* डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरवाने सहित अन्य विधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके तथा कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

*वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने में प्रत्येक नागरिक की हो भागीदारी* 

डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रदान किए गए गणना प्रपत्रो को भरवाने उपरांत डिजिटाइजेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे त्रुटिरहित तथा अद्यतन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

*स्वीप एक्टिविटी के जरिये आम जन को किया जा रहा जागरूक*

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिलाभर में स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियां जारी है। गुरुवार को गांव हसनपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पेंटिंग,पोस्टर एवं स्लोगन हस्ताक्षर अभियान, बैनर-पोस्टर प्रदर्शन तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देना और उन्हें इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

डीसी ने बताया कि गांवों, कस्बों और शहरों के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पार्कों, सामुदायिक केंद्रों तथा सरकारी कार्यालयों में भी जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की जा रही है। 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

*वोटर लिस्ट को त्रुटि रहित बनाना एसआईआर का उद्देश्य*

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का स्थान परिवर्तन, नाम, आयु अथवा अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन तथा अपात्र प्रविष्टियों की पहचान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो उन्हें पूरा सहयोग दें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों का सहयोग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करे तथा मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरणों की जांच अवश्य करे।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

*प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे एसआईआर से जुड़ी जानकारी*

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि अभियान की जानकारी जिले के प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक घर तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से आने वाले दिनों में भी व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला के नागरिकों के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होगा और एक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment