मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण कार्य सुनिश्चित करें बीएलओ : डीसी

On: June 19, 2026 9:11 PM
Follow Us:

झज्जर, 19 जून।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  वर्षा खांगवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत एनुमरेशन फार्म वितरण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत आयोजित बैठक में डीसी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय से कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

नीट के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, भ्रामक प्रचार फैलाया तो होगी कार्रवाई

 सुपर विजन प्लान के तहत पूरा हो एनुमरेशन फार्म वितरण कार्य
डीसी ने कहा कि एनुमरेशन फार्म वितरण कार्य को प्रभावी सुपरविजन प्लान के तहत आगे बढ़ाया जाए। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक फार्म पहुंचे।
मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें ।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और पारदर्शी बनाने का अभियान
डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के तहत नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, पते में परिवर्तन, नाम, आयु अथवा अन्य विवरणों में संशोधन तथा अपात्र प्रविष्टियों की पहचान का कार्य किया जा रहा है। यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
डोर टू डोर जाने वाले हर बीएलओ का सहयोग करें नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से अपील की है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर पूरा सहयोग दें। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी अभियान के प्रति जागरूक करें तथा मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरणों की जांच अवश्य करें।
प्रत्येक घर तक पहुंचे अभियान की विस्तृत जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी जिले के प्रत्येक गांव, वार्ड और घर तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि आरडब्ल्यूए, नगर पार्षदों तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होगा और जिले के लिए एक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु सहित एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, मतदाता सूची को बनाया जा रहा अधिक सटीक

भाजपा सरकार में हरियाणा की जनता पीने के पानी को तरस रही – दिग्विजय चौटाला

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment