मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

सिरसा में जश्न: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत  पर बांटे फल

On: May 4, 2026 4:46 PM
Follow Us:

सिरसा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने सिरसा में भी उत्साह का सैलाब ला दिया है। बंगाल में आए इस राजनीतिक बदलाव का जश्न मनाने के लिए श्री अग्रवाल सभा द्वारा भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा के प्रधान जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस जश्न में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष सिंगला ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए अपने हाथों से केले वितरित किए।

हड़ताल के चलते  नगर परिषद व फायर कार्यालय परिसरों में धरने प्रदर्शन पर रोक

इस मौके पर प्रो. गणेशी लाल व मनीष सिंगला ने कहा कि बंगाल की जनता ने आतंक और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति के एक नए युग की शुरुआत बताया। बंगाल की यह जीत देश के कोने-कोने में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम का फल है। सिरसा में मनाया गया यह जश्न केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बंगाल की जनता के प्रति हरियाणा का समर्थन है। जब भी राष्ट्रहित में कोई बड़ा परिवर्तन आता है, सभा हमेशा उसे जनता के बीच जाकर साझा करती है। इस मौके पर ढोल की थाप पर जश्न भी मनाया गया। इस अवसर पर निज़ी सचिव हरपिंदर शर्मा, सभा के प्रधान जेपी गुप्ता, प्रेम चाय वाला, अंजनी बंसल, योगेश बिज़ारनिया, भूषण अग्रवाल, सरदार कमलजीत सिंह, सुभाष शेरपुरा, शोभित सिंगला, गौतम गुप्ता, नरेश जिंदल इत्यादि मौजूद थे।

बढ़ते शहरीकरण को ठोस नीतियों की दरकार: मुख्य सचिव

आगामी 5 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होगी ‘सशक्त नारी – सशक्त समाज – सशक्त राष्ट्र’ संगोष्ठी और प्रदर्शनी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment