मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन ने किया राजकीय पशुधन फार्म का निरीक्षण

On: July 3, 2026 4:53 PM
Follow Us:

हिसार, 03 जुलाई।  
हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी ने राजकीय पशुधन फार्म का दौरा कर सीमेन बैंक, प्रजनन गतिविधियों तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सेक्स सॉर्टेड सीमेन का अधिकतम लाभ दिलाकर दुग्ध उत्पादन व नस्ल सुधार को बढ़ावा दें। उन्होंने सीमेन बैंक में तकनीकी सुधार को जल्द से जल्द पूरे करने, उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं का वैज्ञानिक संरक्षण करने पर जोर दिया। साथ ही अनुपयोगी उपकरणों का नियमानुसार निस्तारण तथा संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए।
चेयरमैन ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक पशुधन फार्म के निर्माण में तेजी लाने व हरियाणा, साहीवाल व थारपारकर नस्ल के प्रजनन योग्य सांडों को गौशालाओं व ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि नस्ल सुधार कार्यक्रम को गति मिले। उन्होंने शिप व पिगरी फार्म के पुनर्निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के भी निर्देश दिए। चेयरमैन ने कहा कि पशुधन किसानों की पूंजी है, इसकी वैज्ञानिक देखभाल सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों से सेवा भाव से कार्य कर पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ओएसडी-कम-मुख्य अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सुखविंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र सहरावत, डॉ. संगीता दलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment