मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

मुख्यमंत्री कृषक एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना बनी किसानों का मजबूत सहारा : चेयरमैन प्रवीण सैनी

On: July 10, 2026 4:37 PM
Follow Us:

हिसार, 10 जुलाई।
हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री कृषक एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए किसानों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी ने लाभार्थियों को चेक सौंपते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित परिवार आर्थिक संकट का सामना न करे।
चेयरमैन प्रवीण सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। खेती के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण है। उन्होंने अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों के मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कृषि कार्य अथवा कृषि मशीनरी के उपयोग के दौरान दुर्घटना में मृत्यु, स्थायी अथवा आंशिक दिव्यांगता होने पर किसानों, खेतिहर मजदूरों एवं मंडी कामगारों को 37 हजार 500 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ लें और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन अवश्य करें।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के वाइस चेयरमैन रोशन घनघस, सचिव मनदीप राणा, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेश गोयल, पार्षद रामपाल धानक तथा सुपरवाइजर राममेहर श्योकंद उपस्थित रहे।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment